Transgender In Bollywood Industry : सेक्स चेंज करा लड़के से लड़की बने 5 इन सितारों ने पायी सफलता, जाने इनके बारे में

Transgender In Bollywood Industry

यूँ तो दुनिया में आप हमेशा नयी-नयी बातें, लोगों के नए-नए कारनामे देखते और सुनते रहते हैं, Transgender In Bollywood Industry उनमे से कुछ ऐसे भी होते हैं जिनपर एक दम यकीन भी नहीं होता, तो आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही लोगों की जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं जिन्हें ईश्वर ने इस दुनिया में लड़का बनाकर भेजा था
लेकिन उन्हें ईश्वर का ये फैसला मंजूर नहीं हुआ और वह सेक्स चेंज कराकर लड़के से लड़की बन गए और न सिर्फ लड़की बन गए उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में सफलता भी हासिल की।
बॉबी डार्लिंग

जिन्हें आप आज बॉबी डार्लिंग के रूप में देखते हैं कभी वह पंकज शर्मा नाम का एक लड़का हुआ करती थीं। बॉबी डार्लिंग आज एक बॉलीवुड सेलिब्रटी हैं, और इन्हें आपने रिएलिटी शोज में भी देखा होगा। इनके बचपन का नाम पंकज शर्मा था। और ये 10 साल तक लड़के के रूप में ही रही लेकिन बाद में इनके व्यवहार में लगातार परिवर्तन आना शुरू हो गया। Transgender In Bollywood Industry
बॉबी को ऐसा लगने लगा कि मेने जनम भले ही लड़के के रूप में लिया है लेकिन मेरे अंदर गुण लड़की के हैं, तब इन्होने 2010 में सेक्स चेंज करा लिया और पंकज शर्मा से बॉबी डार्लिंग बन गयीं। बॉबी डार्लिंग ने 1999 में ‘ताल’ फिल्म में ऎश्वर्या रॉय के साथ डेब्यू किया था। फ़िलहाल बॉबी लाइमलाइट से दूर हैं ।
निक्की चावला

मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने वाली और एक्ट्रेस निक्की चावला पंजाब की रहने वाली हैं जिन्होंने एक लड़के के रूप में जन्म लिया लेकिन आज वह एक लड़की हैं टीन ऐज में आकर उन्हें पता लगा कि उनके अंदर लड़की के गुण हैं और शरीर लड़के का है। इसमें कहीं न कहीं उनके माता-पिता की कमी भी रही क्योंकि जब निक्की का जन्म हुआ तो उनके माता-पिता को लड़का नहीं लड़की चाहिए थीं।
जब निक्की का जन्म लड़के के रूप में हुआ तो उन्होंने उसके साथ लड़की जैसा व्यवहार करना शुरू कर दिया और कपडे भी लड़कियों के पहनाने शुरू कर दिए इससे धीरे-धीरे निक्की के मन में भी लड़कियों कि फीलिंग्स आ चुकी थीं लेकिन जब यह बात उन्होंने अपने परिवार में बतायी तो उनकी पिटाई तक हुई वह लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बनना चाहती थीं।
इसके लिए उनकी माँ को किसी डॉक्टर ने हार्मोन के इंजेक्शन लगाने के बाद उनके ठीक होने की बात कही जिसे उन्होंने मान लिया, और उसके बाद उन्हें समस्या और ज्यादा गहरी हो गयी, तब वह अपना घर छोड़ दिल्ली आ गयीं लेकिन सेक्स चेंज के लिए सर्जरी के लिए उनके पास पैसा नहीं था। Transgender In Bollywood Industry
जिसके लिए वह किन्नरों के साथ चली गयीं और वहां से उन्होंने करीब दो से ढाई लाख रुपया कमाया उसके बाद भी उन्होंने अपनी ज़िंदगी में बहुत कुछ झेला लेकिन उनकी जो इच्छा थीं आखिरकार वह पूरी हुई और वह लड़के से लड़की बन गयीं।
गौरव अरोड़ा

Also read-
Hollywood Actress Transparent Dress : जब पब्लिक के बीच ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन पहुंची ये 8 एक्ट्रेस
गौरव अरोड़ा जो आज गौरी हैं इन्हें 10 से 12 की उम्र में आकर ये लगा की वह आम लड़कों की तरह नहीं हैं क्योनी उन्हें लड़कों नहीं लड़कियों के कपडे पसंद थे और वह लड़कियों नहीं लड़कों के प्रति आकर्षित होते थे और यही बात जब उनके दोस्तों को पता लगी तो वह उनके बीच मजाक का पात्र थे।
कल के गौरव और आज की गौरी बताती हैं इस बात के लिए उनके पिता ने उनके साथ बहुत हिंसा की थीं और यहाँ तक की गर्म चाकू से उनको जलाया भी गया था तथा मार-पीट तो आय दिन की बात थीं उसके बाद भी घर से निकालने की धमकी उन्हें हर समय मिलती रहती थीं।
10 साल की उम्र में चार लड़कों ने मिलकर उनके साथ बलात्कार भी किया था और जब इसकी शिकायत पुलिस में की तो उन्हें ही दोषी बताकर वहां से डांटकर भगा दिया गया। गौरी के अनुसार उनके परिवार वालों ने कभी उनका साथ नहीं दिया जब उन्होंने सेक्स चेंज करवाने की बात घर पर बतायी तो परिवार वालों ने उनसे नाता तोड़ लिया और साथ ही उनके दोस्त भी उनका साथ छोड़ चुके थे।
ग़ज़ल धालीवाल

फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की लेखक ग़ज़ल धालीवाल आज पहचान की मोहताज़ नहीं हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका जन्म एक लड़की के रूप में नहीं बल्कि जब उनका जन्म हुआ तो वह एक लड़का थीं।
फिल्म की इस कहानी में उन्होंने अपने अनुभवों को पिरोया था। ग़ज़ल भले ही शारीरिक रूप से लड़का थीं लेकिन मानसिक रूप से वह एक लड़की थीं। ‘सत्य मेव जयते’ शो में एक बार उन्होंने कहा था कि प्राकृतिक रूप से उस शरीर में रहना जो आपके लिंग के विपरीत है एक जेल के सामान ही है और इसे उन्होंने सहा है।
जब वह लगभग 13 -14 साल कि थीं तब उन्होंने पहली बार अपने माता-पिता को यह बात समझायी कि आखिर उनके साथ गलत क्या हुआ है तब उनके माता-पिता ने उनकी बात शान्ति से सुनी लेकिन वह क्या करें यह उनकी समझ में नहीं आया क्योकि उनके लिए यह सब बिल्कुल नया था ।
Also read-
VFX Trends in Indian Cinema : इन 8 फिल्मों में VFX का प्रयोग है देखने काबिल, ज़रूर देखें
लेकिन बाद में उन्हें अपने माता-पिता से सहयोग मिला और सच्चाई सबके सामने लायी गयी। साल 2007 में उन्होंने लिंग परिवर्तन कराकर प्राकृतिक जेल से मुक्ति प्राप्त कर ली। आज बॉलीवुड में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है।
शिनाता संघा

शिनाता संघा एक भारतीय हैं और पंजाब में इनका जन्म हुआ था ये साउथ एशिया कि सबसे ज्यादा सफल ट्रांसजेंडर मॉडल हैं और आज ब्रिटेन में हैं। शिनाता संघा 2010 -2012 तक विश्व कि सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं आज ये बहुत जयदा सफल हैं और इनकी कमाई भी करोड़ों में हैं अगर हम ये कहें ट्रांसजेडर्स में ये सबसे ज्यादा सफल हैं तो ये गलत नहीं होगा ।
दोस्तों, आपको ये पोस्ट कैसी लगी ज़रूर बताएं और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करना न भूलें। धन्यवाद,