करण जौहर अब बनाएंगे एक्शन फिल्म, 50वे जन्म दिन पर किया खुलासा
Karan johar announces action films are already guessing

करण जौहर ने सिर्फ बनायीं हैं रोमांटिक फ़िल्में
अपने 27 साल लम्बे फिल्म कॅरियर में करण जौहर ने सारी फ़िल्में रोमांटिक ही बनायी हैं और एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉलीवुड को दी हैं लेकिन अब वह रोमांटिक फिल्म की बजाय एक एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं और इसकी घोषणा उन्होंने अपने 50वे जन्म दिन पर अपने ट्वीटर हैंडल के द्वारा की है।
,यह भी पड़ें – टाइगर श्रॉफ ने बलूचिस्तान के इस बच्चे से मिलने की इच्छा जताई, बड़ी खबर

‘कुछ कुछ होता है’ से रखा था निर्देशन में कदम
करण जौहर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था और फिर उसके बाद न जाने कितनी एक से बढ़कर एक फ़िल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी हैं लेकिन आपको भी इस बात को जानकार ज़रूर विशवास नहीं होगा कि इतने लम्बे समय तक निर्देशन में रहे और इतनी फ़िल्में बनाने के बाद भी उन्होंने सिर्फ रोमांटिक फ़िल्में ही बॉलीवुड को दी हैं अब पहली बार वह किसी एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं।
अगर आप paltu जानवरों में रुचि रखते हैं तो जरूर पड़ें – तोते के बारे में रोचक बाते आप भी जानें ?

ट्वीटर हैंडल से किया एक नोट भी शेयर
करण जोहर ने एक्शन फिल्म की घोषणा के साथ अपने 50वे जन्म दिन पर अपने फैंस के लिए एक नोट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह आज 50 साल के हो गए हैं लेकिन वह आज भी अपने आपको युवा ही मानते हैं इसके साथ ही उन्होंने अपने इतने लम्बे फिल्म कॅरियर में अपनी तारीफ़ और आलोचनाओं के लिए भी आभार व्यक्त किया है और कहा कि ट्रोल्स होने से उन्हें बहुत कुछ सीखने के लिए मिला है।

2023 में होगा फिल्म पर काम शुरू
इस समय करण जौहर ‘रॉकी और रानी’ फिल्म में व्यस्त चल रहे हैं इस फिल्म के पूरे होने के बाद 2023 में एक्शन फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार इस फिल्म पर काम अप्रैल 2023 से काम शुरू हो जाएगा। तो आप अब एक धमाल मचने वाली एक्शन फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइये।
दोस्तो, आप क्या सोचते हैं करण जौहर क्या रोमांटिक फिल्मों कि ही तरह ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म भी देंगे कमेंट द्वारा हमें अपने विचार ज़रूर दें। धन्यवाद,