आज होगी कनिका कपूर की दूसरी शादी, मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें हुई वायरल


बेबी डॉल कनिका कपूर weds गौतम
बेबी डॉल गाना गाकर फेमस हुई कनिका कपूर आज यानी 20 मई को एक बार फिर से शादी के बंधन में बांधने जा रही हैं। यह उनकी दूसरी शादी होगी यह शादी उनके मंगेतर गौतम के साथ होने जा रही है। इससे पहले मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनके फैंस उनकी इस शादी से बहुत खुश नज़र आ रहे हैं और उनके तथा उनके मंगेतर के लिए दुआएं कर रहे हैं।
प्री-वेडिंग-सेरेमनी की तस्वीरें फैंस ने की बहुत पसंद
हल्दी और मेंहदी सेरेमनी से पहले सोशल मीडिया पर उनकी प्री- वेडिंग- सेरेमनी की तस्वीरें खूब वायरल हुई और उनके फैंस द्वारा खूब पसंद की गयीं। मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें जो अब सामने आयी हैं उसमे कनिका कपूर बहुत ही प्यारे लुक में नज़र आ रही हैं जहाँ कनिका कपूर ने थीम से मैच करते हुए लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमे कनिका कपूर बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं तो वहीँ उनके मंगेतर गौतम ने क्रीम कलर का कुरता पायजामा पहना हुआ था।

पहली शादी से हैं तीन बच्चे
पहली शादी कनिका कपूर की केवल 18 साल की उम्र में ही हो गयी थी जो सफल शादी नहीं बन पायी और 2012 में उनका तलाक हो गया। उनकी पहली शादी से तीन बच्चे भी हैं। उनके पहले पति NRI राज चंदोक थे। कनिका कपूर के तीनों बच्चों के नाम अयाना, समारा और युवराज हैं।
होने वाले पति गौतम NRI बिजनेसमैन
कनिका कपूर के होने वाले पति गौतम एक NRI बिजनेसमैन हैं और यह सारे फंक्शन्स लन्दन में आयोजित किये जा रहे हैं। फैंस दुआ कर रहें की कनिका की ये शादी एक सफल शादी हो और जोड़े के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
पहली शादी टूटने के बाद आयीं थी मुंबई
2012 में कनिका कपूर की जब शादी टूट गयी तो वह मुंबई आ गयी और उन्होंने यहाँ आकर सिंगिंग में संगर्ष किया फिर उनकी मेहनत रंग लायी और आज उन्होंने अपने फैंस के दिल में अलग जगह बनायी हुई है। कनिका का एक गाना बेबी डॉल….काफी हिट हुआ और उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत मजबूती से अपने पैर जमा लिए।
Kanika Kapoor Viral Photos








